Hello Hello...पुलिस! रात 12.30 बजे शख्स की एक Call ने मचा डाला  हड़कंप

punjabkesari.in Tuesday, Apr 18, 2023 - 10:01 AM (IST)

लुधियाना: पत्नी द्वारा शराब पीने से रोकने पर पति ने उसके साथ झगड़ा किया जिसके बाद रात 9 बजे पत्नी दोनों बच्चों सहित अपने मायके घर चली गई। फिर 2 बच्चों के पिता ने जमकर शराब पी और रात 12.30 बजे कंट्रोल रूम पर फोन कर घर पर पंखे से चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली।

पता चलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ए.एस.आई. गुरमीत सिंह के अनुसार मृतक की पहचान अनिल कुमार सिंगला (35) के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी सुषमा ने बताया कि उनकी 10 साल पहले शादी हुई थी। एक 8 साल का बेटा और 6 साल की बेटी है। पति की गांव दूलों में करियाना शॉप है।

लगभग 1 महीना पहले ही वे गांव दाद में किराए पर रहने आए थे। रविवार रात को शराब पीने को लेकर पति उसके साथ झगड़ा करने लग पड़ा जिसके बाद रात 9 बजे वह अपने बच्चों सहित गांव फुल्लांवाल में अपने मायके घर चली गई। पुलिस के अनुसार रात 12.30 बजे अनिल ने कंट्रोल रूम पर फोन किया और कहा कि वह छत से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करना चाहता है। फोन आने के बाद तुंरत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि अनिल के कमरे का दरवाजा खुला पड़ा था और उसने फंदा लगाया हुआ था।

पहले छत से लगाई छलांग, फिर पीने लगा शराब
ए.एस.आई. गुरमीत के अनुसार आरंभिक जांच में पता चला है कि अनिल ने पहले छत से छलांग भी लगाई लेकिन ज्यादा चोटें न आने पर शराब पीने लग पड़ा जिसके बाद उसने फंदा लगा लिया। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। परिजनों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Content Writer

Vatika