बादल के घर के बाहर किसान ने की आत्महत्या

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2020 - 10:34 AM (IST)

मुक्तसर:  गांव बादल में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के घर के बाहर पक्का मोर्चा लगाकर बैठे किसानों में से एक ने सलफास निगलकर आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 दिनों से केंद्रीय आर्डीनैंसों के विरोध में गांव बादल में धरना लगाकर बैठे भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां ग्रुप के किसानों में से पहले दिन से धरने पर बैठे मानसा जिले के गांव अक्कांवाली के 55 वर्षीय किसान प्रीतम सिंह पुत्र चंद सिंह ने आज प्रात: 5 बजे सलफास निगल ली। यूनियन के पूर्व सचिव शिंगारा सिंह मान ने बताया कि उन्होंने उसे पहले गांव बादल और फिर भटिंडा के किसी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया जहां देर शाम उसने दम तोड़ दिया।

Vatika