पहले जेल और फिर नशा छुड़ाओ केन्द्र से निकल कर शुरू की चोरियां, पुलिस ने किया गिरफ्तार
punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2026 - 12:33 PM (IST)
लुधियाना (तरुण): नशा पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी को थाना कोतवाली की पुलिस ने काबू किया है। आरोपी की पहचान शिव कुमार निवासी मोहल्ला राम नगर, जमालपुर के रुप में हुई है। पुलिस को आरोपी से चोरी के 4 मोबाइल बरामद हुए है। जांच अधिकारी रजिन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर इलाके में नाकाबंदी की हुई थी। लक्कड़ पुल के निकट आरोपी पुलिस को देख कर भागने लगा जिसे पुलिस ने धर दबोचा। तलाशी दौरान आरोपी चोरी के 4 मोबाइल बरामद हुए। प्रारंभिक पूछताछ दौरान पता चला कि आरोपी चोरी के मोबाइल को बेचने के इरादे से माता रानी चौंक, मोबाइल मार्किट की तरफ जा रहा था।
जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी चिट्टे का नशा करने के आदी है जो कि कुछ दिन पहले ही नशा छुड़ाओ केन्द्र से बाहर आया था। नशे की तलब के कारण आरोपी चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। आरोपी कई बार जेल जा चुका है। आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी और मारपीट के आरोप में 3-4 केस अन्य थानों में दर्ज है। आरोपी कई बार जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज क लिया है। जिसे मंगलवार को अदालत समक्ष पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

