जालंधर के कपूरथला चौक पर हंगामा, चालान को लेकर पुलिस और कार सवार आमने-सामने
punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 10:56 PM (IST)
जालंधर: कपूरथला चौक पर चालान काटने को लेकर पुलिस और एक वकील के बीच विवाद होने की सूचना है। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए। जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा वाहन का चालान किए जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। वकील ने पुलिस कर्मियों पर पैसे मांगने के आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया है।
महिला पुलिस कर्मी के मुताबिक, वाहन चालक ने नंबर प्लेट छिपाने की कोशिश की थी। इसके बाद शक के आधार पर पुलिस ने वाहन की जांच करनी चाही, लेकिन वाहन की चेकिंग नहीं करवाने दी गई। पुलिस का यह भी कहना है कि संबंधित व्यक्ति ने अपनी पहचान के बारे में जानकारी नहीं दी। विवाद बढ़ने के बाद पुलिस वाहन को थाने ले गई, जहां मामले की आगे जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस और वकील के बीच हुए इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों की बात सामने आई है और आगे की कार्रवाई जारी है।




