Punjab Mail Express के स्लीपर क्लास में हंगामा, लोगों ने Video बना की वायरल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 05, 2023 - 08:45 AM (IST)

फिरोजपुर: पंजाब मेल एक्सप्रैस में स्लीपर क्लास में रात को उस वक्त हंगामा मच गया, जब स्लीपर कोच एस-5 में जबरदस्ती डिब्बा खोल कर कुछ संदिग्ध व्यक्ति चढ़ आए। मालूम हो कि जबरन ट्रेन चढ़े इन व्यक्तियों से अपने बचाव के लिए यात्रियों को खुद आगे आना पड़ा, क्योंकि न तो कोच में कोई टी.टी. था और न ही पुलिस कर्मचारी।

संदिग्ध व्यक्तियों को जब रोका गया तो उन्होंने लोगों से बदतमीजी एवं हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान एक यात्री ने उनका वीडियो भी बनाया।वहीं, इस संबंधी जब डी.आर.एम. सीमा शर्मा को वीडियो भेज कर बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारी जानकारी में यह मामला नहीं है, अगर ऐसा कुछ हुआ है तो संबंधित टी.टी. एवं अन्य अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News