कामरेड बलविंदर सिंह की हत्या का मामला: सख्त सुरक्षा प्रबंधों में पुलिस ने अदालत में पेश किए 14 आरोपी

punjabkesari.in Sunday, Nov 08, 2020 - 01:43 PM (IST)

तरनतारन(रमन): कस्बा भिखीविंड में 16 अक्तूबर को शौर्य चक्र विजेता कामरेड बलविंदर सिंह की हुई हत्या में अब तक नामजद 14 आरोपियों को माननीय अदालत में शनिवार पूरी सुरक्षा के साथ पेश किया गया। इस दौरान अदालत ने 11 आरोपियों को जहां ज्युडिशियल के लिए जेल भेज दिया। वहीं 3 आरोपियों का 2 दिनों का रिमांड दे दिया। पुलिस की तरफ से हाल में ही हत्या के लिए प्रयोग में लाए गए हथियारों के बाद फरार मुख्य आरोपी सुख भखारी वाला और दोनों शूटरों को पुलिस किसी समय पर भी गिरफ्तार कर मीडिया सामने सारी जानकारी रख सकती है। 

गौर हो कि पुलिस की अलग-अलग टीमें करीब 5 दिनों से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दूसरे राज्यों में छापेमारी कर रही हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार को थाना भिखीविंड की पुलिस सहित एस.आई.टी. की टीमों द्वारा गिरफ्तार किए गए कुल 14 आरोपियों, जिनमें सुखराज सिंह सुखा, रविंदर सिंह उर्फ ज्ञाना, अकाशदीप अरोड़ा उर्फ धालीवाल, रविंदर सिंह ढिल्लों, रकेश कुमार उर्फ काला ब्राह्मण, रवि कुमार, चांद कुमार भाटिया, मनप्रीत सिंह मनी, जगजीत सिंह उर्फ जग्गा, जोबनजीत सिंह उर्फ योवन, प्रभजीत सिंह उर्फ बिट्टू, राजबीर सिंह पुत्र वस्सण सिंह निवासी नाथपुर जिला गुरदासपुर, सन्नी पुत्र अमरजीत कुमार निवासी लुधियाना और जगरूप सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी गली नंबर 2, सतनाम नगर, जिला लुधियाना शामिल हैं, को सख्त सुरक्षा प्रबंधों तहत माननीय अदालत में पेश किया गया। इस दौरान अदालत ने रविंदर सिंह ज्ञाना, सुखराज सिंह सुखा, अकाशदीप अरोड़ा उर्फ धालीवाल का 2 दिनों का रिमांड जारी करते हुए बाकी 11 आरोपियों को जुडिशियल के लिए जेल भेज दिया है। पुलिस ने अपनी जांच दौरान कामरेड बलविंदर सिंह की हत्या करने के लिए प्रयोग में लाए गए 2 पिस्तौल, एक देसी कट्टा, 2 मैगजीन, 3 रौंद बरामद करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की थी। इस केस को जल्द मुकम्मल करने संबंधित जांच को बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस हत्या करवाने वाले ए. क्लास के गैंगस्टर सुख भखारी वाला और हत्या करने में शामिल गुरजीत सिंह भाय और बूरा को किसी समय पर भी गिरफ्तार कर सकती है।

किसी समय पर भी हो सकती है गिरफ्तारी
एस.एस.पी. ध्रुमन एच. निंबाले ने बताया कि बलविंदर सिंह की हत्या को लेकर इस केस को पुलिस ने सुलझा लिया है, परंतु इस हत्या के पीछे असली कारण क्या था उसका पता फरार गैंगस्टर सुख भखारी वाला और दोनों शूटरों की गिरफ्तारी के बाद ही चलेगा। किसी समय पर भी फरार आरोपी पुलिस के हाथ लग सकते हैं।

Vatika