जेल में मरण व्रत पर बैठे शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हालत बिगड़ी, PGI रैफर

punjabkesari.in Friday, Apr 23, 2021 - 11:42 AM (IST)

खन्ना (कमल): रोपड़ जेल में बंद शिव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा और पंजाब प्रधान अरविंद गौतम द्वारा देश द्रोह का झूठा मुकद्दमा रद्द करने और संबंधित एस.एच.ओ. को सस्पैंड करने की मांग को लेकर जेल में ही मरण व्रत पर बैठने का ऐलान किया गया था। जानकारी मुताबिक जेल में निशांत शर्मा की तबीयत बिगडऩे पर उन्हें सिविल अस्पताल रोपड़ ले जाया गया। 

जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया। निशांत शर्मा ने पी.जी.आई. अस्पताल में उपचार करवाने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक उनके व उनके साथियों पर दर्ज मुकद्दमा रद्द नहीं होता और उन्हें इंसाफ नहीं मिलता, वे इलाज नहीं करवाएंगे और मरण व्रत जारी रखेंगे। निशांत शर्मा व अन्य पर दर्ज मुकद्दमे खारिज करने के लिए हिन्दू संगठनों द्वारा डी.जी.पी. को एक ज्ञापन भी दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News