स्कूलों को प्रैक्टिकल एग्जाम करवाने के लिए मिली सशर्त मंजूरी

punjabkesari.in Wednesday, May 19, 2021 - 11:54 AM (IST)

लुधियाना (विक्की) : स्कूलों की मांग और बच्चों की पढ़ाई को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर लुधियाना द्वारा पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड /सी.बी.एस.ई./ आई.सी.एस.ई.स्कूलों में 11वीं और 12वीं कक्षा के प्रैक्टिकल एग्जाम करवाने के लिए सशर्त अनुमति दी गई है। 

डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि यह पेपर शनिवार और रविवार वाले दिन नहीं लिए जाएंगे। पेपर का समय सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक का होगा और 12 बजे से पहले पेपर खत्म होना चाहिए। इस दौरान सरकार द्वारा कोविड-19 के संबंध में जारी सभी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। स्कूल में किसी भी किस्म की भीड़ न की जाए।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Tania pathak