विधानसभा सत्र : CM  मान ने सदन में पेश किया विश्वास प्रस्ताव

punjabkesari.in Tuesday, Sep 27, 2022 - 06:08 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र की कार्यवाही जारी है। इसी बीच खबर सामने आई है कि सी.एम. मान ने सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश किया है। इस दौरान सरकार और विरोधी आमने सामने हो गए। उन्होंने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि पौने तीन करोड़ पंजाबियों को सरकार पर पूरा विश्वास है पर लोगों के विश्वास को खरीदा जा रहा है। 
 

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है पर आप विधायक बिकने वाले नहीं हैं। गौरतलब है कि विश्वास प्रस्ताव पत्र को लेकर कांग्रेसी विधायकों ने जबरदस्त हंगामा कर दिया जिसके चलते स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने कांग्रेस विधायकों को सदन से बाहर निकालने के आदेश दे दिए थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

     

News Editor

Kalash