परमिन्दर मेहता ने अपने साथियों सहित की कांग्रेस में वापसी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 16, 2019 - 05:28 PM (IST)

चंडीगढ़ (नरेंद्र कुमार): आज पंजाब कांग्रेस भवन चंडीगड़ में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह, स्वास्थ्या मंत्री ब्रह्म मोहिंदर, लाल सिंह पूर्व मंत्री पंजाब की उपस्थिति में मेहता पूर्ण कांग्रेस में शामिल हो गए। मेहता यहां पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने जिला भाजपा उपाध्यक्ष, लुधियाना के पद से त्यागपत्र देकर कांग्रेस में वापसी की है। उनके साथ कांग्रेस में शामिल होने वालो में सर्बजीत सिंह बंटी प्रमुख है।

याद रहे कि मेहता पहले कांग्रेस में युवा कांग्रेस अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस के अलग-अलग पदों पर काम कर चुके है। वहीं नगर निगम में वह और उनकी पत्नी पार्षद व पार्टी डिप्टी लीडर रह चुके है। मेहता ने कहा कैप्टन अमरेंद्र सिंह की प्रशानिक सूझबूझ व राष्ट्रीय भगती के आगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी कारगुजरी फीकी नजर आती है। उन्होंने कहा मोदी खुद भी कई बार अपने वाक्य में कैप्टन को एक मजबूत नेता मान चुके हैं।



मेहता के कांग्रेस में वापसी का कैबीनेट मंत्री भारत भूषण आशु, सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, विधायक राकेश पांडेय, सुरिंदर डावर, संजय तलवार, कुलदीप सिंह वेद, मेयर बलकार सिंह सिधु, जिला कांग्रेस प्रधान अश्वनी शर्मा, देहाती प्रधान सोनी गालब, कवलजीत कड़वल इत्यादि ने स्वागत किया है।

Mohit