केजरीवाल की हाजिरी में 'आप' में शामिल हुए कांग्रेस, भाजपा नेता और समाज सेवी

punjabkesari.in Tuesday, Jan 18, 2022 - 10:04 PM (IST)

चंडीगढ़ :  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की हाजिरी में विधानसभा हलका सुजानपुर के सीनियर कांग्रेसी नेता अमित मंटू, प्रसिद्ध समाज सेवीं अमनदीप सिंह संधू अपने साथियों के साथ ‘आप ’ में शामिल हो गए। इनके साथ रोपड़ शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी और जन संघ के साथ जुड़े गर्ग परिवार से विजय गर्ग और विकास गर्ग भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इन नेताओं का अरविन्द केजरीवाल ने रस्मिया तौर पर'आप' में स्नेहपूर्ण स्वागत किया। इस मौके पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह, सह इंचार्ज राघव चड्ढा और विरोधी पक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा भी मौजूद थे।

इस मौके आप नेता हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि अमित मंटू ने साल 2017 में कांग्रेस की टिकट पर सुजानपुर हलके से चुनाव लड़े थे। उन्होंने 31,000 से अधिक वोटें प्राप्त की थीं। मंटू पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व जनरल सचिव के पद पर रह चुके हैं और वह पंजाब यूथ राजपूत सभा पंजाब के प्रधान हैं। इसी तरह सुजानपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी अमनदीप सिंह संधू भी अपने साथियों के साथ 'आप' के परिवार में शामिल हो गए।

 अमनदीप सिंह संधू के पिता पटना साहब गुरुद्वारा साहब के 10 साल सचिव और वर्ल्ड सिक्ख फाउंडेशन के जनरल सचिव रहे हैं, जब कि माता भारती जनता पार्टी के किसान मोर्चो की राष्ट्रीय कारजकरनी के मैंबर और भाजपा महिला मोर्चा अंमृतसर के प्रधान रहे हैं। अमनदीप संधू सुजानपुर के इलाको में शिक्षा और सेहत के क्षेत्र में बड़ा योगदान डाल रहे हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Subhash Kapoor