कांग्रेसी तथा बसपा के ये नेता ‘आप'' में शामिल

punjabkesari.in Monday, Dec 28, 2020 - 08:43 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब के पटियाला जिले में कुछ कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी की नीतियों से तंग आकर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। इनमें कांग्रेसी विधायक काका रणदीप नाभा के भाई और कांग्रेसी नेता जसदीप सिंह निक्कू भी शामिल हैं। उनका मानना है कि मुख्य विपक्षी दल होने का फर्ज निभाते हुए आप पार्टी पंजाब के हर वर्ग से संबंधित मुद्दों को जोरशोर से उठाती है जिस कारण पार्टी का जनाधार दिन प्रति दिन मजबूत होता जा रहा है। 

पार्टी इंचार्ज और दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान, नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, नेता प्रतिपक्ष की उप नेता बीबी सरबजीत कौर माणूंके सहित पार्टी के कई नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस नेता जसदीप सिंह निक्कू, अकाली नेता हरमीत सिंह पठाणमाजरा और बसपा के गुरप्रीत सिंह सिद्धू ने पार्टी नीतियों से प्रभावित होकर आप में शामिल हुए।

जरनैल सिंह और पंजाब के पार्टी प्रधान भगवंत मान ने पार्टी में शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि नेताओं के आने से पार्टी को ओर मज़बूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘आप' परिवार में आए नेता पार्टी द्वारा लगाई गई जि़म्मेदारी को तनदेही के साथ निभाएंगे और पंजाब को फिर से खुशहाल बनाने के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।
 

Mohit