मुकेरियां में कांग्रेस उम्मीदवार इंदु बाला ने की जीत दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Oct 24, 2019 - 03:04 PM (IST)

चंडीगढ़ः कांग्रेस उम्मीदवार इंदु बाला ने मुकेरियां विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जंगी लाल महाजन को 3,440 वोटों के अंतर से हराया। यह सीट कांग्रेस विधायक रजनीश कुमार बब्बी के निधन के बाद खाली हुई थी। इंदु बाला बब्बी की पत्नी हैं।



पंजाब की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस को तीन, शिअद को एक व आम आदमी पार्टी को कई सीट नहीं मिली। पंजाब में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मतों की गिनती सुबह आठ बजे से चल रही है। 

Vaneet