राजा वडिंग पहली बार तो शेर सिंह घुबाया तीसरी बार संसदीय चुनाव में आजमाएंगे किस्मत

punjabkesari.in Sunday, Apr 21, 2019 - 12:30 PM (IST)

जालंधर(धवन): कांग्रेस ने पंजाब में अपनी शेष रहती 2 सीटों बठिंडा तथा फिरोजपुर के लिए क्रमश: कांग्रेसी विधायक अमरेन्द्र सिंह राजा वडिंग तथा सांसद शेर सिंह घुबाया को चुनावी मैदान में उतार दिया है। राजा वडिंग पहली बार तो शेर सिंह घुबाया तीसरी बार संसदीय चुनाव में किस्मत आजमाएंगे। 

संसदीय सीट बठिंडा
प्रत्याशी कांग्रेस-अमरेन्द्र सिंह राजा वडिंग
एजुकेशन/व्यवसाय-कारोबारी व किसान

29 नवम्बर, 1977 को जन्मे अमरेन्द्र सिंह जिन्हें अमरेन्द्र सिंह राजा वङ्क्षडग़ के नाम से जाना जाता है, इस समय जिला श्री मुक्तसर साहिब में पड़ते गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। राजा वङ्क्षडग़ दिसम्बर, 2014 से मई, 2018 तक यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे। मार्च, 2017 में वह दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे। इससे पहले 2012 से 2017 तक भी राजा वङ्क्षडग़ विधायक के रूप में काम करते रहे। 2017 के चुनाव में राजा वङ्क्षडग़ ने गिद्दड़बाहा में अकाली दल के उम्मीदवार को 16212 मतों के अंतर से पराजित किया था। अमरेन्द्र सिंह राजा वङ्क्षडग़ को 63,500 मत, अकाली दल उम्मीदवार हरदीप सिंह को 47,288 मत जबकि ‘आप’ उम्मीदवार जगदीप सिंह को 25,334 मत हासिल हुए थे।

संसदीय सीट-फिरोजपुर
कांग्रेस प्रत्याशी- शेर सिंह घुबाया
एजुकेशन/व्यवसाय-किसान

मौजूदा सांसद शेर सिंह घुबाया इस समय फिरोजपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। पिछले दिनों वह अकाली दल को अलविदा कहते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।  घुबाया सबसे पहले 2009 में फिरोजपुर से सांसद निर्वाचित हुए थे, उसके बाद वह पुन: 2014 में फिरोजपुर से ही सांसद निर्वाचित हुए थे। 10 जून, 1962 को जन्मे घुबाया ने 4 मार्च, 2019 को अकाली दल को अलविदा कह दिया था। घुबाया का बेटा देवेन्द्र सिंह घुबाया इस समय कांग्रेसी विधायक है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने घुबाया के बेटे को फाजिल्का से टिकट दी थी। घुबाया का बेटा पंजाब में सबसे युवा विधायक माना जाता है।

swetha