पंजाब के लिए बेहद भारी पड़ी कांग्रेस की कुर्सी-कलह - भगवंत मान

punjabkesari.in Sunday, Jul 18, 2021 - 07:24 PM (IST)

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान एक बार फिर सरकार को आड़े हाथों लेते दिखाई दिए। मिली जानकारी के मुताबिक मान ने कहा कि सिर्फ कुर्सी के लिए चल रहे कांग्रेसी कलह ने पंजाब, पंजाबियों और पंजाबियत का बहुत बड़ा नुक्सान किया है, अब आगामी चुनाव में कांग्रेस को इस की ब्याज समेत कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में  कोई कुर्सी बचाने के लिए लड़ रहा है तो कोई कुर्सी छीनने के लिए तत्पर है।

कुर्सी की इस भूख ने जहां पंजाब, पंजाब की किसानी, जवानी, व्यापार-कारोबार, महिलाएं-बुजुर्गों, स्कूलों, सेहत सुविधाएं, अमन-कानून और वित्तीय संकट समेत पंजाबियत के साथ जुड़े मुद्दे एक तरफ कर दिए हैं, वहीं कई बड़े कांग्रेसियों के मुखौटे भी उतार दिए हैं। ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है जब भगवंत मान ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला हो इससे पहले भी उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री की नीतियों को लेकर खुलकर अपने विचार रखे है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News