नगर निगम चुनाव, दल-बदल को लेकर चर्चा में कांग्रेस

punjabkesari.in Tuesday, Mar 07, 2023 - 11:00 AM (IST)

लुधियाना (विक्की): नगर निगम चुनावों से पूर्व दल बदलने का दौर तेजी से चल रहा है। खासकर कांग्रेस छोड़ने वालों की गिनती ज्यादा बढ़ रही है। पिछले दिनों भी हल्का नॉर्थ से कई पार्षद पति आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

 इस श्रृंखला में अब लुधियाना के हल्का सेंट्रल से बड़ी खबर आ रही है। यहां के एक वार्ड से मौजूदा काउंसलर के कांग्रेस को बाय बाय कहने की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से चल रही है। बताया जा रहा है कि उक्त पार्षद पहले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री का नजदीकी रहा है और फिर बाद में कांग्रेस में शामिल हो गया था। लेकिन आज फिर घर वापिसी करके दोबारा से भाजपा में शामिल होने जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila