प्रशांत किशोर पर फिर दाव खेलने की तैयारी में कांग्रेस !

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2020 - 07:01 PM (IST)

पठानकोट (कमल रंधावा): पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए चाहे अभी  लगभग 2 साल का समय बाकी है परन्तु कांग्रेस पार्टी ने अब से ही  तैयारियां करनीं शुरू कर दीं हैं। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस सरकार प्रशांत किशोर पर एक बार फिर दांव खेलने की तैयारी में है। बताने योग्य है कि प्रशांत किशोर वह नाम है जिसकी 2017 चुनाव में कांग्रेस को जीताने में अहम भूमिका मानी गई है। अब खबरें हैं कि 2022 में दोबारा सत्ता पर काबिज़ होने के लिए कांग्रेस प्रशांत किशोर की सेवाओं ले सकती है। हलका भोआ से कांग्रेस के विधायक ने भी इस बात की पुष्टि की है कि हाईकमान राज्यों के कांग्रेसी विधायकों से इस बाबत बाकायदा राय भी माँग रही है।

2017 की पंजाब विधान सभा मतदान दौरान भी कांग्रेस के लिए प्रशांत किशोर ने ही रणनीति तैयार की थी और इन मतदान में प्रशांत किशोर की रणनीति काम आई और कांग्रेस 10 साल के लम्बे समय के बाद पंजाब की सत्ता पर काबिज़ हो सकी और अमरिन्दर सिंह पंजाब सरकार के कैप्टन बनी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Tania pathak

Recommended News

Related News