कांग्रेसी नेता कुलवंत सिद्धू अपने सैंकड़े साथियों सहित AAP में शामिल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 18, 2021 - 05:32 PM (IST)

लुधियाना (सलूजा): आम आदमी पार्टी को आज लुधियाना में उस समय राजनीतिक तौर पर बल मिला जब टकसाली कांग्रेसी नेता कुलवंत सिंह सिद्धू ने अपने सैंकड़ों साथियों समेत आप में शामिल होने का ऐलान किया। कुलवंत सिदू ने मीडिया को यह बात भी स्पष्ट की वह बिना किसी शर्त के और आप के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री दिल्ली की नीतियों से प्रभावित हो कर ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए है। 

आप के पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह, डिप्टी विपक्ष नेता सर्बजीत कौर माणूके, युवा नेता अमनदीप सिंह मोही, जिला प्रधान सुरेश गोयल ,शरणपाल सिंह मक्कड़,मास्टर हरी सिंह, दलजीत सिंह गरेवाल भोला, चौधरी मदन लाल बगा व हरभुपिंदर सिंह धरोड़ ने युवा नेता कुलवंत सिंह सिद्धू व उनके साथियों का स्वागत करते हुए सम्मान किया। आम आदमी पार्टी के पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह ने पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को चैलिंज करते हुए कहा कि यदि उनमें दम है तों वह 2022 में पंजाब में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले कैप्टन सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करे। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब की सत्ता संभालने से पहले श्री जपुजी साहिब जी के गुटके पर हाथ रख कर ये ऐलान किया था कि पंजाब में से नशां खत्म कर देंगे। लेकिन नशां खत्म तों क्यां होना था बल्कि पहले से भी अधिक बिकने लगा है।

लुधियाना समेत पंजाब की सडक़े पंजाब सरकार के विकास की कहानी खुद ही ब्यां करती है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव के समय वोटे लेने जाते है तों लोग एक एक बात का हिसाब मांगते है। विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि जब दिल्लीं में श्री अरविंद केजरीवाल की अगवाई में चुनाव हुए तों श्री केजरीवाल ने दिल्लीं की जनता को स्पष्ट रूप में कहा कि यदि हमने काम किया तों वोट दें देना नहीं किया तों बिलकुल न देना। हम फील्ड में जब वोटे लेने गए तों एक हाथ में पिछला चुनाव घोषणा पत्र साथ में लेकर गए थें। जिसका नतीजा ये रहा कि दिल्लीं की जनता ने अरविंद केजरीवाल की टीम में भरोसा जताते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार बना दीं। जब पत्रकारों ने उनसे यह पुछा कि पंजाब में आप सीएम के चेहरे के रूप मेें किस को चुनाव मैदान में उतार रही है तों उन्होंने कहा कि इसका ऐलान 2022 से पहले हो जाएगा। उन्होंने पत्रकारोंं के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि पंजाब के लोग अभी तक नहीं भुले कि बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी किसने की व किसने करवाई। अब समय केवल बातों से आप सत्ता की प्राप्ति नहीं कर सकते। जब आप फील्ड में जाएगे तों जनता हिसाब लेने को तैयार बैठी है।  

Content Writer

Vatika