बड़ी खबरः पंजाब कांग्रेस में चल रहे कलह को सुलझाने में जुटे राहुल गांधी, इन मंत्रियों से की मुलाकात

punjabkesari.in Friday, Jun 25, 2021 - 04:57 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस में चल रहे कलह के बीच आज  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर पंजाब कांग्रेस के कुछ विधायकों  के साथ मुलाकात की। बताया जा रहा है कि पंजाब के कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला , शमशेर सिंह दुल्लो ,लखबीर सिंह, गुरजीत सिंह ,हरदेव सिंह, लाडी शेरोवालिया राहल गांधी से मिलने के लिए उनके निवास स्थान पहुंचे। इस दौरान पंजाब में चल रहे कलह और अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। 

बता दें कि पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी के अंदर दंगल चल रहा है।  मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ नवजोत सिंह सिद्धू और अन्य नेताओं ने मोर्चा खोला हुआ है। इस बीच अब कांग्रेस हाईकमान द्वारा इस मसले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है। 

वहीं बुधवार को राहुल गांधी ने पंजाब में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर तमाम नेताओं से बात की। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने कैप्टन की अगुवाई और उनके बिना चुनाव मैदान में उतरने से पडऩे वाले सियासी प्रभावों पर मंथन किया। कई नेताओं ने राहुल गांधी के सामने मसला उठाया कि पंजाब में कांग्रेस जिन वायदों से सत्ता में आई थी उन्हें पूरा करने में मुख्यमंत्री नाकाम रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News