कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ लगाया विशाल धरना

punjabkesari.in Monday, Jun 18, 2018 - 08:01 AM (IST)

पटियाला (राजेश) : आल इंडिया कांग्रेस कमेटी और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से दिए गए कार्यक्रम के अनुसार कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंद्रा और पंजाब यूथ कांग्रेस के सचिव मोहित महिन्द्रा के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत पी.ए. बहादुर खान के नेतृत्व में गांव आलोवाल में किसानों और कांग्रेसियों ने संयुक्त तौर पर केंद्र की भाजपा सरकार की लोक विरोधी नीतियों के खिलाफ जन जागरूकता फैलाने के मद्देनजर धरना लगा कर प्रदर्शन किया।

इस मौके पर बहादुर खान और कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में डीजल का ड्रम 8182 रुपए में मिलता था जोकि अब मोदी सरकार में 13800 रुपए में मिल रहा है। मनमोहन सिंह सरकार महंगे रेट पर तेल खरीद कर आम जनता को सस्ते मूल्य पर देती थी जबकि मोदी सरकार सस्ते रेट पर तेल खरीद कर आम जनता को महंगे रेट पर बेच कर लोगों के साथ सीधे तौर पर लूट कर रही है, जिसके साथ महंगाई बढऩे से आम जनता में हाहाकार मची हुई है। उन्होंने कहा कि यदि जल्दी ही केंद्र सरकार ने तेल की कीमतों में की गई वृद्धि को वापस लेकर आम जनता को राहत न प्रदान की तो जिले में मोदी सरकार का स्यापा करते हुए जगह-जगह पर धरने और प्रदर्शन किए जाएंगे।
 

Anjna