राजा वड़िंग सहित कांग्रसी लीडरशिप पहुंची जालंधर, सिद्धू और परगट सिंह रहे गैर-हाजिर

punjabkesari.in Saturday, Apr 16, 2022 - 04:33 PM (IST)

जालंधर (सोनू): पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सहित कांग्रेस की सारी लीडरशिप आज जालंधर में विधायक बावा हेनरी के घर पहुंची। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, बावा हेनरी, उनके पिता सीनियर अवतार हेनरी, पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशु और कांग्रेस की सारी लीडरशिप उपस्थित थी। इस मौके पर नवजोत सिंह सिद्धू और जालंधर हलका छावनी से विधायक परगट सिंह अनुपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें : अगर आप भी जा रहे है रामां मंडी फ्लाईओवर, तो पढ़ लें यह खबर

इस दौरान भारत भूषण आशु ने कहा कि कल वह पार्टी प्रधान सहित श्री दरबार साहिब और श्री दुर्ग्याणा मंदिर में नतमस्तक होने के लिए गए थे और आज वह जालंधर की समूह लीडरशिप को मिलने आए हैं। आशु ने अनुशासनहीनता पर कहा कि पार्टी हाईकमांड की तरफ से किसी भी तरह की लापरवाही बरदाश नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें : भगवंत मान जी! इन Formulas पर गौर कीजिए...ना मुफ्त बिजली की जरूरत ना Shortage

इस दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के साथ बात की तो उन्होंने कहा कि वह अमृतसर में लीडरशिप को घर-घर जा कर मिले हैं और आज जालंधर में भी कांग्रेस लीडरशिप के साथ घर-घर जा कर मुलाकात की। वड़िंग ने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए हर कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि वह पार्टी का स्तर ऊंचा उठाने के लिए हर नेता को मिलेंगे और पुराना तजुर्बा हासिल करेंगे। वहीं सिद्धू और परगट सिंह के मीटिंग में शामिल न होने के कारण राजा वड़िंग ने कहा कि परगट सिंह देश से बाहर हैं और सिद्धू भी कांग्रेस पार्टी के साथ हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash