कांग्रेस हल्का इंचार्ज की जनसभा में चली गोलियां, दो लोग घायल
punjabkesari.in Thursday, Sep 02, 2021 - 03:16 PM (IST)
तलवंडी साबो: तलवंडी साबो से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार यहां एक कांग्रेस के हल्का इंचार्ज की मीटिंग हो रही थी। इस दौरान फायरिंग की सूचना मिली है। कांग्रेस के हल्का इंचार्ज ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक जनसभा का आयोजन किया था।
लेकिन इसी बीच फायरिंग हो गई। इस घटना में दो लोगों के घायल होने की खबर मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता के गनमैन की तरफ से फायरिंग की गई है। फिलहाल इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन फायरिंग होने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here