Breaking News: कांग्रेस का हाथ छोड़कर मनप्रीत बादल ने मिलाया भाजपा से हाथ

punjabkesari.in Wednesday, Jan 18, 2023 - 02:19 PM (IST)

चंडीगढ़: इस समय बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर में उन्होंने भाजपा का हाथ थामा है। गौरतलब है कि पहले कैप्टन अमरेंदर सिंह, सुनील जाखड़ सहित करीब एक दर्जन कांग्रेस नेताओं को भाजपा में शामिल करवाया गया। कांग्रेस सरकार में मनप्रीत बादल चरणजीत सिंह चन्नी और कैप्टन अमरेंदर सिंह के समय वित्त मंत्री थे। पूर्व सी.एम. प्रकाश सिंह बादल के भतीजा हैं। आपको बता दें कि आज ही कुछ समय पहले मनप्रीत बादल ने राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेजा था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 
 

News Editor

Urmila