कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा को हाईकमान ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें

punjabkesari.in Thursday, Jul 14, 2022 - 06:58 PM (IST)

चंडीगढ़ : कांग्रेस हाईकमान की तरफ से पंजाब के कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाईकमान ने सुखपाल खैहरा को आल इंडिया किसान कांग्रेस का चेयरमैन नियुक्त किया है। इस बारे जानकारी हाईकमान की तरफ से जारी एक पत्र में दी गई है। हाईकमान की तरफ से के.सी. वेणुगोपाल ने इस बारे पत्र जारी कर जानकारी दी है। 

सुखपाल सिंह खैहरा 2017 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में थे, लेकिन बाद में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार के दौरान आम आदमी पार्टी ने सुखपाल सिंह खैहरा को नेता प्रतिपक्ष बनाया था, लेकिन कुछ ही समय बाद आम आदमी पार्टी ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष के पद से हटा दिया। इसके बाद खैहरा पुनः कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News