बजट सत्र : सदन से वॉकआउट के बाद कांग्रेस विधायकों ने ''आप'' पर निकाली भड़ास

punjabkesari.in Saturday, Jun 25, 2022 - 02:10 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान बोलने के समय की मांग को लेकर कांग्रेसी विधायकों द्वारा वॉकआउट किया गया। इस दौरान बाहर आकर कांग्रेसी विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि सदन का समय दोपहर 2 बजे तक था लेकिन इसे 2 घंटे पहले स्थगित कर दिया गया जिससे 1.5 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

उन्होंने कहा कि इसके लिए आम आदमी पार्टी की सरकार और स्पीकर जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को तिरंगा यात्रा के लिए कुल्लू-मनाली पहुंचना था, जिसके चलते विधानसभा की कार्यवाही पहले ही स्थगित कर दी गई। उन्होंने कहा कि इस बात से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि मौजूदा सरकार अपने काम को लेकर कितनी गंभीर है।

इसके अलावा कांग्रेसी विधायक परगट सिंह ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। सी.एम. मान द्वारा राज्य में स्पोर्टस स्टेडियम बनाए जाने के सवाल का जवाब देते हुए परगट सिंह ने कहा कि यह तो आने वाला समय ही बताएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kalash