कांग्रेसी सांसद जसबीर डिम्पा ने संसद में केंद्र द्वारा पंजाब के साथ भेदभाव का मामला उठाया

punjabkesari.in Sunday, Feb 09, 2020 - 09:27 AM (IST)

जालंधर(धवन): कांग्रेसी सांसद जसबीर सिंह डिम्पा ने आज संसद में केन्द्र सरकार द्वारा पंजाब के साथ किए जा रहे भेदभाव का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेशों के साथ केन्द्र की भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार लगातार भेदभाव कर रही है जबकि पूर्व यू.पी.ए. सरकार ने अपने 10 वर्षों के शासनकाल में कभी भी भाजपा शासित प्रदेशों के साथ भेदभाव नहीं किया था। उन्होंने आज संसद में केन्द्रीय न्याय मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही महिला हैल्पलाइन स्कीम, महिला जस्टिस स्कीम तथा महिला वालंटियर स्कीम के लिए पंजाब को एक भी ग्रांट रिलीज न करने का मामला प्रमुखता से उठाया। 

जसबीर डिम्पा ने कहा कि पिछले 3 वर्षों में पंजाब को इन स्कीमों के तहत एक भी ग्रांट रिलीज नहीं हुई है जबकि दूसरी तरफ भाजपा शासित राज्यों को ग्रांटों के गफ्फे लगातार बांटे जा रहे हैं। भाजपा सरकार द्वारा पंजाब के साथ भेदभाव करने के मामले को अब और सहन नहीं किया जाएगा तथा कांग्रेस इस मामले को लेकर लगातार संसद में प्रोटैस्ट जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि देश को आजाद करवाने में पंजाबियों ने सर्वाधिक कुर्बानियां दीं पर केन्द्र सरकार पंजाब के साथ हर जगह पर धक्का करने की कोशिशें कर रही है। इस मामले संबंधी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के साथ भी बात की जाएगी तथा इसे लेकर कांग्रेस द्वारा एक ठोस रणनीति बनाकर केन्द्र सरकार को आने वाले समय में संसद में लगातार घेरा जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News