भाजपा दफ्तर घेरने जा रहे यूथ कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका,की पानी की बौछारें

punjabkesari.in Tuesday, Apr 17, 2018 - 02:10 PM (IST)

चंडीगढ़(भुल्लर): भाजपा दफ्तर का घेराव करने आए पंजाब युथ कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने  पानी की बौछारें की। कांग्रेसी पंजाब कांग्रेस भवन से रैली के बाद  भाजपा दफ्तर की और मार्च करने निकले थे। मार्च का नेतृत्व विधायक बरिंद्रजीत पाहड़ा,कुलबीर जीरा,दलबीर गोल्डी कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने भी रैली  संबोधित किया। इस दौरान पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। कांग्रेसी केंद्र सरकार द्वारा एससी विद्यार्थियों  की वजीफा राशि जारी न करने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

Punjab Kesari