सुखजिंदर रंधावा की अगुवाई में कांग्रेस वर्करों ने घेरा थाना कलानौर, गर्माया माहौल

punjabkesari.in Thursday, Oct 29, 2026 - 01:28 PM (IST)

बटाला/कलानौर (बेरी, मनमोहन, हरजिंदर सिंह गोराया): कलानौर में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के नेतृत्व में कांग्रेस वर्करों ने थाना कलानौर का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई, जब कांग्रेस वर्कर थाने का मुख्य गेट तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद थाने के अंदर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

इस संबंध में सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आरोप लगाया कि थाना कलानौर की पुलिस कांग्रेस वर्करों के खिलाफ कथित तौर पर अवैध और झूठे मामले दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की कथित धक्केशाही के विरोध में थाने का घेराव किया गया है। कांग्रेस पार्टी ने वर्करों के खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द करने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस वर्करों ने थाना कलानौर के एसएचओ अमनदीप सिंह और डीएसपी अमोलक सिंह के खिलाफ भी नारेबाजी कर अपना रोष जताया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News