7 मार्च को मोगा में होगी कांग्रेस की रैली, राहुल गांधी भी लेंगे भाग(Watch video)

punjabkesari.in Friday, Mar 01, 2019 - 10:06 AM (IST)

जालंधर (धवन): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 7 मार्च को पार्टी की 'जय जवान, जय हिंदुस्तान' रैली मोगा में की जा रही है जिसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह तथा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आपस में बैठक करके इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया कि पार्टी को अपनी सियासी गतिविधियां चालू रखनी चाहिएं क्योंकि दूसरी ओर भाजपा ने भी अपनी सियासी गतिविधियां जारी रखी हुई हैं। जाखड़ ने कहा कि पंडाल का नाम शहीद जैमल सिंह के नाम पर होगा। 

कैप्टन तथा जाखड़ ने आपस में चर्चा करके यह निर्णय लिया कि केन्द्र की भाजपा सरकार का पता नहीं है कि वह कब चुनावों का ऐलान चुनाव आयोग से करवा दे इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राज्य में गतिशील बनाए रखने की जरूरत है। कैप्टन ने जाखड़ से कहा कि वह मोगा चले जाएं तथा वहां पार्टी की चुनावी रैली की तैयारियां अपनी देखरेख में करवाएं। कैप्टन से मुलाकात के बाद जाखड़ मोगा चले गए। रवाना होने से पहले जाखड़ ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि लोकसभा चुनावों के साथ भाजपा को कोई खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। चुनाव समय पर ही होने चाहिएं। 

Anjna