कांग्रेस ने पंजाब में ''AAP'' से गठबंधन की खबरों को खारिज किया

punjabkesari.in Friday, Jun 08, 2018 - 09:24 PM (IST)

चंडीगढ़: कांग्रेस ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन की अटकलों को खारिज करते हुए आज इसे अफवाह और कोरी कल्पना करार दिया। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ और राज्य की एआईसीसी प्रभारी आशा कुमारी ने कहा कि इस तरह की अफवाहों पर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है।       

जाखड़ ने कहा, ‘‘हम पंजाब में कांग्रेस और आप के साथ गठबंधन की खबरों को पूरी तरह खारिज करते हैं। यह खबर कोरी कल्पना है और कुछ निहित स्वार्थ वाले लोगों की तरफ से ये अफवाहें फैलाई जा रही हैं।’’ आशा कुमारी ने कहा, ‘‘पंजाब के प्रभारी के तौर पर मैं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ के विचार का समर्थन करती हूं।’’ इससे पहले दिल्ली की कांग्रेस इकाई ने भी आप के साथ गठबंधन की अटकलों को खारिज कर दिया था। 


 

Vaneet