कांग्रेस का आरोप: बदलाव नहीं बदलाखोरी की नीति पर चल रही आम आदमी पार्टी

punjabkesari.in Sunday, Jul 17, 2022 - 01:24 PM (IST)

चंडीगढ़ (अश्वनी कुमार): पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने आम आदमी पार्टी पर बदलाखोरी की राजनीति का आरोप लगाया है। चंडीगढ़ के पंजाब कांग्रेस भवन में कांग्रेस नेताओं ने एक बैठक के दौरान पिछले दिनों प्रदेश में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर कड़ा विरोध जताया। 

पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में बदलाव की बात कहकर सत्ता में आई थी लेकिन अब बदलाखोरी की राह पर चल रही है। चौधरी ने कहा कि पंजाब में किसी भी स्तर पर कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है इसलिए आप पार्टी बदलाखोरी पर उतार आई है।

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने शहीद भगत सिंह को लेकर बेवजह की बयानबाजी पर कड़ा ऐतराज जताया। मनीष तिवारी ने कहा कि देश की आजादी में शहीद भगत सिंह का अहम योगदान रहा है। देश के युवाओं के दिल में शहीद भगत सिंह की विशेष जगह है इसलिए शहीद भगत सिंह पर बेवजह की बयानबाजी स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए।

इसी कड़ी में पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बरिंद्र सिंह ढिल्लों ने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बेअंत सिंह के खिलाफ बेवजह बयानबाजी करने वालों के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने कहा कि शहीदों के खिलाफ बेवजह बयानबाजी करना ङ्क्षनदनीय है। कांग्रेस इसका डटकर विरोध करती है। बैठक में शहीद भगत सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के दिवंगत नेता बेअंत सिंह पर बेवजह बयानबाजी करने वालों के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में तय किया गया कि शहीदों के खिलाफ बोलने वालों को कांग्रेस डटकर जवाब देगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News