Patiala में कांग्रेस के धर्मवीर गांधी की बढ़त, 12060 वोटों के अंतर से चल रहे आगे

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 02:08 PM (IST)

पटियाला : पंजाब में 1 जून को हुए लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं। तय समय के मुताबिक सुबह 8 बजे से पटियाला लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर पंजाब की सभी प्रमुख पार्टियों आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, अकाली दल, बीजेपी और बीएसपी ने अपने मजबूत उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे। इसके अलावा कई आजाद उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में थे। पटियाला लोकसभा सीट काफी चर्चा में है। आम आदमी पार्टी से डॉ. बलबीर सिंह, कांग्रेस पूर्व सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी, बीजेपी से परनीत कौर और अकाली दल से एनके शर्मा मैदान में हैं। कांग्रेस के धर्मवीर गांधी 12060 वोटों से आगे चल रहे हैं।

अब तक के रुझान

डॉ. धर्मवीर गांधी (कांग्रेस) - 266948
डॉ. बलबीर सिंह (आप) - 254888
परनीत कौर (बीजेपी) - 251845

कांग्रेस 'आप' से 12060 वोटों से आगे


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News