महिलाओं से बदसलूकी के आरोप में कांग्रेसी सरपंच गिरफ्तार, दी थी ये बड़ी धमकी

punjabkesari.in Thursday, Sep 29, 2022 - 12:56 PM (IST)

अमृतसरः गांव मन्नावाला के कांग्रेस सरपंच सुखराज रंधावा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि सरपंच ने महिलाओं के साथ बदसलूकी की थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। 

जानकारी के अनुसार अमृतसर की पॉश कॉलोनी में एक गेट को लेकर विवाद हुआ था। यहां के कुछ लोग सरपंच सुखराज को जानते थे, जिन्होंने उसे अपनी कॉलोनी में बुलाया। इस दौरान सरपंच ने महिलाओं को जुत्तियां मारने की धमकी दी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने पीड़ितों के बयानों के आधार पर सरपंच के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
 

Content Writer

Vatika