दीनानगर नगर कौंसिल वार्ड नंबर 6 में कांग्रेस की बड़ी जीत, AAP उम्मीदवार दूसरे स्थान पर
punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 05:17 PM (IST)
गुरदासपुर/दीनानगर (हरजिंद्र गोराया) : दीनानगर नगर काउंसिल के वार्ड नंबर 6 के चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी शिकस्त दी। मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार स्नेह लता ने कुल 449 वोट हासिल कर जीत अपने नाम की।
वहीं, AAP की उम्मीदवार सुमन कुमारी को 249 वोट मिले और उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। जबकि भाजपा उम्मीदवार कुलबीर कौर को 139 वोट प्राप्त हुए।
कांग्रेस उम्मीदवार स्नेह लता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुमन कुमारी को 200 वोटों के बड़े अंतर से हराकर वार्ड नंबर 6 पर कांग्रेस का परचम लहराया। इस जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर व नारेबाजी कर जश्न मनाया।
वार्ड नंबर 6 का चुनाव परिणाम
कांग्रेस – स्नेह लता: 449 वोट (विजेता)
AAP – सुमन कुमारी: 249 वोट
भाजपा – कुलबीर कौर: 139 वोट

