कांग्रेस सोशल मीडिया सैल ने सभी विधानसभा हलकों में नियुक्त किए को-आर्डिनेटर

punjabkesari.in Saturday, Feb 02, 2019 - 08:47 AM (IST)

जालंधर(चोपड़ा): आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने पंजाब के सभी 117 लोकसभा हलकों में सोशल मीडिया के को-आॢडनेटरों की नियुक्ति की है। कांग्रेस सोशल मीडिया सैल के स्टेट को-आर्डिनेटर सम्राट ढींगरा ने इस सूची को जारी करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपने-अपने हलका स्तर की कांग्रेस की गतिविधियों को सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से प्रचार को संचालित करने का निर्देश दिया है।

को-आर्डिनेटर लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इसी कड़ी में जालंधर 9 विधानसभा हलकों में परमिन्द्र सिंह को नॉर्थ विधानसभा हलका, सन्नी अरोड़ा को सैंट्रल विधानसभा हलका, हरप्रीत सिंह को वैस्ट विधानसभा हलका, जौली अटवाल को कैंट विधानसभा हलका, रिषी गुप्ता को आदमपुर, सुलखन सिंह ढेसी को शाहकोट, मनदीप मन्ना को करतारपुर, रमनीक सिंह लक्खा को नकोदर व रोहित को फिल्लौर हलके का को-आॢडनेटर बनाया गया है। 

swetha