कांग्रेस सोशल मीडिया ने सुखदीप सोनी और चेतन कुमार को सौंपे अहम पद

punjabkesari.in Saturday, Dec 11, 2021 - 03:20 PM (IST)

माछीवाड़ा साहिब (टक्कर): पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के ए.आई.सी.सी. सोशल मीडिया विंग की तरफ से अपने संगठित ढांचे का विस्तार करते हलका समराला से सरपंच सुखदीप सोनी को प्रधान और चेतन कुमार को को-आर्डीनेटर नियुक्त किया है। कांग्रेस सोशल मीडिया के जिला प्रधान अमन कटारिया की तरफ से गई नियुक्ति का यह पत्र हलका समराला के विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों और उनके पोते करनवीर सिंह ढिल्लों को सुखदीप सोनी और चेतन कुमार को सौंपा।

इस मौके करनवीर ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के उक्त दोनों नौजवान नेताओं को पार्टी प्रति बढ़िया सेवाओं को देखते हुए यह पद सौंपे गए हैं। उन्होंने कहा कि सुखदीप सोनी और चेतन कुमार कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और पार्टी की गतिविधियां सोशल मीडिया के द्वारा लोगों तक पहुंचाने के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।

इस नियुक्ति पर सुखदीप सोनी और चेतन कुमार ने कहा कि हलका समराला के विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह मन लगाकर अपना काम करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस की तरफ से आज मास्टर सतीश कुमार और चंदन साहनी को इलैक्टव मैंबर भी नियुक्त किया गया। इस मौके उनके साथ अन्य के अलावा चेयरमैन सुखवीर सिंह पप्पी, पार्षद गुरनाम सिंह खालसा और पी.ए लवी ढिल्लों भी मौजूद थे।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News