कांग्रेस नेता का मान सरकार पर तंज, कहा- "गरीबों को अनोखा तोहफा, इलाज से महंगी हुई पार्किंग"

punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 03:33 PM (IST)

हाजीपुर (जोशी): पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार, जो हमेशा आम लोगों और गरीबों के कल्याण के दावे करती है, अब अपने एक नए फैसले के कारण सवालों के घेरे में आ गई है। 

PunjabKesari

हाजीपुर इलाके में सरकारी अस्पताल जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों पर 20 रुपये की पार्किंग फीस का बोझ डाल दिया गया है, जिससे जनता में भारी रोष पैदा हो गया है। कांग्रेस पार्टी के युवा नेता शुभम सोहल ने सरकार की इस नीति पर हैरानी जताते हुए कहा कि अस्पताल में डाक्टर को दिखाने के लिए ओ.पी.डी. की पर्ची सिर्फ 10 रुपये की है, लेकिन बाहर वाहन खड़ा करने के लिए 20 रुपये वसूले जा रहे हैं। सरकार कहती थी कि हम गरीबों का मुफ्त इलाज करेंगे, लेकिन यहां तो अस्पताल की दहलीज पर पैर रखते ही जेब काटी जा रही है। 

उनका का कहना है कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के बड़े-बड़े होर्डिंग तो लगा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर पार्किंग जैसे टैक्स ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है । स्थानीय लोगों का साफ कहना है कि आगामी विधानसभा चुनावों में 'आप' उम्मीदवारों को इस 20  रुपये की पर्ची का हिसाब देना होगा । गरीब आदमी अब इस उलझन में है कि वह दवाई ले या पार्किंग के पैसे भरे। हाजीपुर के लोगों का यह गुस्सा आने वाले समय में सत्ताधारी दल के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News