कांग्रेस का सख्त फैसला, सीनियर नेता गुरविंदर बाली पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2019 - 06:44 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के कांग्रेेस नेता गुरविंदर सिंह बाली को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए आज छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। कांग्रेस चुनाव प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष लाल सिंह ने आज यहां बताया कि बाली को अनुशासनहीनता तथा पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कांग्रेस से निकाल दिया है। 

उन्होंने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों का विरोध करने वाले तथा पार्टी विरोधी गतिविधियों में किसी संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस के मिशन 2019 को सिरे चढ़ाने के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि सभी तेरह लोकसभा सीटों को रिकार्ड मतों से जीतने के लिए नीचे से ऊपर तक सभी कांग्रेस जन जुट जाएं। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की नीतियां तथा कार्यक्रम और पंजाब सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाए। कांग्रेस नेता ने कहा कि अमरेंद्र सरकार के कामों से लोग खुश हैं और अकाली-भाजपा गठबंधन का सफाया करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह की अगुवाई में पार्टी राज्य की सभी तेरह सीटें जीतकर केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनाने में योगदान देगी।

Vaneet