भट्ठल के बयान से कांग्रेसी हैरान, लीडर सहित हाईकमान ने भी किया किनारा

punjabkesari.in Monday, Mar 07, 2022 - 04:51 PM (IST)

चंडीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री और लहरागागा से कांग्रेसी उम्मीदवार रजिंदर कौर भट्ठल के उस बयान से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन हो सकता है। भट्ठल के इस बयान से न सिर्फ़ कांग्रेस नेताओं बल्कि हाईकमान ने भी किनारा कर लिया है। कांग्रेस का कहना है कि यह भट्ठल का निजी विचार है, जबकि हाईकमान का इसके साथ कोई लेना देना नहीं है। पार्टी के फ़ैसले लेने का उन्हें कोई हक नहीं है। पंजाब कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि दिल्ली में हुई गलती को पंजाब में पार्टी दौहराना नहीं चाहेगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भट्ठल पिछले 5 साल से सक्रिय राजनीति से दूर हैं।

उधर, पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीश चौधरी ने भी उनके बयान पर हैरानगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर दिया बयान उनका निजी बयान हो सकता है जबकि पार्टी का इसके साथ कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बहुमत के साथ पंजाब में वापसी कर रही है, 10 मार्च को गिनती  दौरान इसका पता लग जाएगा। बता दें कि  2013 के चुनावों दौरान कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी का समर्थन करके दिल्ली में ‘आप ’ की सरकार बनाई थी। हालांकि दोनों का यह साथ ज़्यादा समय तक नहीं चल सका था। अब दिल्ली में पार्टी के हालत बेहद ख़राब हो चुके है। ‘आप ’के साथ गठबंधन के बाद दिल्ली में कांग्रेस लगातार हार का मुंह देख रही है। 2015 और 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल सके जबकि 2013 में 28 सीटों से शुरू हो कर ‘आप ’ 67 और उसके बाद 62 सीटों तक पहुंच चुकी है।


क्या कहा था बीबी रजिन्दर कौर भट्ठल ने
पूर्व मुख्यमंत्री बीबी रजिन्दर कौर भट्ठल ने कहा था कि अगर किसी कारण कांग्रेस बहुमत से रह जाती है और किसी अन्य पार्टी को बहुमत नहीं मिलता तो दोबारा चुनाव की बजाय कांग्रेस की तरफ से आम आदमी पार्टी के साथ समझौता करने पर विचार किया जा सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News