महंगी शराब पीने वाले शौकीन सावधान! नकली ब्रांड रैकेट का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 01:22 PM (IST)

पटियाला (बलजिन्द्र) : चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर उसे महंगे ब्रांड की खाली बोतलों में भरकर बेचने के मामले में एक्साइज विभाग की टीम ने इंस्पैक्टर मनप्रीत सिंह की अगुवाई में छापेमारी कर 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में केस दर्ज किया गया है।

इंस्पैक्टर मनप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ की सस्ती शराब को ब्लैक लेबल स्कॉच, ब्लैक डॉग गोल्ड और 100 पाइपर्स जैसे महंगे ब्रांड की खाली बोतलों में भरकर बेचा जा रहा है। जांच के बाद पुलिस टीम ने लहल क्षेत्र में छापेमारी कर अर्जुन कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी बाबा जीवन सिंह नगर, पासी रोड पटियाला और पुनीत कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी डीएमडब्ल्यू पटियाला को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मौके से चंडीगढ़ शराब की 34 बोतलें बरामद की गईं, साथ ही ब्लैक लेबल और अन्य ब्रांड की खाली बोतलें तथा ढक्कन की सीलें भी बरामद की गईं।

Excise Department

इंस्पैक्टर मनप्रीत सिंह ने कहा कि ये लोग लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। एक्साइज विभाग द्वारा ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और जहां भी सूचना मिलेगी, वहां छापेमारी की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले थाना कोतवाली के अधीन लटूरपुरा मोहल्ले में भी छापेमारी कर शराब बरामद की गई थी और केस दर्ज किया गया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News