अचानक गोली लगने के कारण कांस्टेबल की मौत, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Saturday, May 22, 2021 - 03:05 PM (IST)

फतेहगढ़ साहिब (विपन): फतेहगढ़ साहिब के सरहंद शहर में एक कांस्टेबल की अपनी ही गोली चलने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान तेजवंत सिंह (42) निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में से गई है। मृतक तेजस्वी सरहंद शहर में स्थित कम्युनिटी सैंटर में सी.आर.पी.ऐफ. में तैनात था। उसकी बंदूक से अचानक गोली चल गई, जिस कारण उसकी मौत हो गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। इस संबंधी जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सहायक थानेदार अवतार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि गोली अचानक चली है, जो उसके माथे पर जा लगी, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस की तरफ से आगे की जांच की जा रही है। 

Content Writer

Tania pathak