प्लाट पर निर्माण कार्य को लेकर चली गोलियां, दो सगे भाइयों समेत तीन घायल
punjabkesari.in Sunday, Sep 13, 2020 - 02:41 PM (IST)
जलालाबाद (सेतिया,सुमित,टीनूं): शहर के कम्प्युनिटी हाल के पिछवाड़े और थाना सिटी से महज केवल 50 मीटर की दूरी पर प्लाट पर चल रहे निर्मण कार्य को लेकर गोली चलने और तेजहाथ हथियारों से हमला करने मामला सामने आया है। इस घटना में दो भाईयों समेत तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया है। जबकि हमलावर फरार बताए जा रहे हैं। घायलों में बलविन्दर सिंह और जोगिन्द्र पुत्र कृपाल सिंह निवासी जलालाबाद और दूसरी पक्ष के घायल कश्मीर सिंह शामिल हैं। घटना के दौरान जोगिंद सिंह को गोली लगी है। लेकिन इस दिन दिहाड़े सिटी थाना और डीएसपी कार्यालय के बीच गोली चलने की घटना कहीं न कहीं कानून व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करती है कि आखिरकार घनी आबादी में दो भाईयों पर हमला करके उन्हे घायल करने से ऐसा लगता है कि लोगों के दिलों में कानून का भय समाप्त हो गया है।
सिवल अस्पताल में घायल बलविन्दर सिंह ने बताया कि उसका एक प्लाट कंम्यूनिटी हाल के समीप है और रविवार को प्रात:काल उसने निर्माण का कार्य शुरू किया हुआ था और करीब 9 बजे गांव शेर मुहम्मद के पास कश्मीर सिंह पुत्र जागर सिंह अपने तीन बेटों जिसमें एक पुलिस मुलाजिम भी शामिल था और आधा दर्जन अन्यों को साथ लेकर निर्माण कार्य वाले स्थान पर पहुंचा जिनके पास 12 बोर बंदूक, पिस्तौल, कापे, कृपाने थी और उन्होंने आते ही हमला शुरू कर दिया। इस घटना दौरान हम दोनों भाई घायल हो गए और मेरे भाई को गोली भी लगी। इसके बाद लोग इकट्ठे हुए और हमलावर फरार हो गए । उधर घटना वाली जगह पर 12 बोर बंदूक का खोल भी मिला है।
उधर घटना की जानकारी के बाद थाना सिटी के एएसआई प्रितपाल सिंह ने बताया कि अस्पताल में बलविन्दर सिंह और जोगिन्द्र सिंह दोनों का इलाज चल रहा है और जो बयान लिखवाएंगे उनके अनुसार कार्यवाही की जाऐगी और जब उनको हमलावरों को पकडऩे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस सबंधित कोई संतुष्ट जवाब नहीं दिया।
उधर इस सम्बन्धित जब थाना सिटी मुखी अमरिन्दर सिंह के साथ थाने के समीप गोली चलने की घटना बारे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस घटना की बारीकी के साथ जांच चल रही है कि आखिरकार इस प्लाट को लेकर क्या झगड़ा चल रहा है और झगड़े में तीन लोग घायल हुए हैं जिस में बलविन्दर सिंह पक्ष के दोनों भाई और दूसरी पक्ष का कश्मीर सिंह शामिल है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है और दोनों पक्षों की तरफ से जो बयान लिखाए जाएंगे और हां जिसने गोली चलाई है उसत पर कार्रवाई जरूर की जाएगी ताकि कानून को कोई भी अपने हाथ में न ले।