कंज्यूमर फोरम सख्त, ग्राहक को नया TV और मुआवजा देने के आदेश, पढ़ें पूरा मामला
punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 07:25 PM (IST)
पंजाब डेस्क: एक व्यक्ति को फ्लिपकार्ट से टीवी मंगवाने पर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दरअसल, मोहाली के व्यक्ति विनय कुमार ने थॉमसन कंपनी का 55 इंच का नया टीवी फ्लिपकार्ट से 25,077 रुपए मंगवाया था। ये टीवी 55 इंच (139 सेमी) QLED अल्ट्रा HD 4K स्मार्ट गूगल टीवी वारंटी पीरियड में ही था कि 23 मई 2025 को अचानक इसमें खराबी आ गई।
इसके चलते पीड़ित विनय कुमार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और उसने कंपनी के सर्विस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। परेशान व्यक्ति ने कंज्यूमर फोरम की रूख जिसके बाद फोरम ने कंपनी को सख्त आदेश दिए है। कंज्यूमर फोरम के अध्यक्ष एस. के. अग्रवाल और सदस्य लेफ्टिनेंट कर्नल जसबीर सिंह बाथ की पीठ ने कंपनी को सख्त आदेश जारी किए हैं।
फोरम ने कंपनी को शिकायतकर्ता विनय का टीवी 30 दिनों के अंदर ठीक करने या फिर नया टीवी देने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा फोरम ने ग्राहक विनय को मानसिक परेशानी और कोर्ट खर्ते के बदले में 10 हजार रुपए मुआवजा देने के भी आदेश दिए हैं। शिकायतकर्ता विनय का कहना है कि, उसने कई बार कंपनी को ईमेल भेजे लेकिन इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने 25 जनवरी 2025 को कंपनी को नोटिस भेजा और फिर 18 जुलाई 2025 को नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

