नाड़ को आग लगाने का सिलसिला निरंतर जारी, सैटेलाइट सिस्टम भी हुआ फेल

punjabkesari.in Tuesday, May 22, 2018 - 04:52 PM (IST)

माहिलपुर(परमजीत): माहिलपुर के आसपास गेंहू की नाड़ को आग लगाने का सिलसिला निरंतर जारी है, जिसे रोकने के लिए सरकार व प्रशासन की तरफ से सैटेलाइट सिस्टम के साथ पूरी तरह सख्ती की हुई है। पर फिर भी किसानों की तरफ से कानून को ठेंगा दिखाते हुए रात और दिन के समय बिना किसी डर के नाड़ को आग लगाई जा रही है। जिस पर काबू पाने के लिए प्रशासन वेबस नजर आ रहा है। पिछले दिनों में आई आंधी में आग की घटनाओं में जले पशु, चारा व कीमती समान के जलने का कौन जिम्मेदार है? यह आग आंधी अपने साथ नहीं लेकर आई। यह सब कुछ खेतों में लगाई आग से ही हुआ है। पर फिर भी प्रशासन इस समस्या के लिए गंभीर नही है, जो उनकी कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाता है।  
                                     

किसान तो पहले ही कुदरत के कुपोषण का शिकार हो कर कर्ज के नीचे दबे हुए हंै, पर कुछ लोग अपनी उंची पहुंच के बल पर सरेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बेशक प्रशासन किसानों को जागरूक करने के लिए सैमीनारों द्वारा नाड़ को आग लगाने से जमीन की फसल उगाने की शक्ति कमजोर होना, ह्रदय रोगों के साथ-साथ चमड़ी, दमा व कैंसर जैसी बिमारिओं का होना, धुंए से बच्चों व बजुरगों की सेहत पर ज्यादा असर पडऩा, जीव सडऩे आदि प्रचार किया जाता है पर इसको अमली जामा पहनाने की जिम्मेदारी कोई नहीं समझता। जो लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसका खमियाजा आने वाली पीढ़ी को भुगतना पड़ेगा। 

 

क्या कहतें हैं अधिकारी
इस बारे में प्रदूषण कन्ट्रोल बोर्ड के अधिकारी अशोक गर्ग से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि आग लगाने वाले लोगों के विरूद्ब सख्त कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक लोगों के चलान काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि आग लगाने वाले लोगों के विरूद्ब मामला दर्ज करने का काम पुलिस का है। इस बारे में राज कुमार डी.एस.पी.गढ़शंकर ने कहा कि आग लगाने वाले लोगों खिलाफ पूरी तरह सख्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों में कई लोगों के विरूद्ब मामले भी दर्ज किए हैं। इस समय उनकी ड्यूटी शाहकोट इलेक्शन में लगी हुई है।   
 

Vaneet