विवादों में फंसे पूर्व डिप्टी सी.एम. रंधावा, महिला ने लगाए ये संगीन आरोप

punjabkesari.in Monday, Sep 12, 2022 - 11:08 PM (IST)

चंडीगढ़ : पूर्व उपमुख्यमंत्री व कांग्रेसी नेता सुखजिंद्र रंधावा विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। रंधावा पर एक महिला द्वारा संगीन इल्जाम लगाए गए हैं। महिला ने रंधावा पर उसकी एक अश्लील वीडियो बनाने व उसे वायरल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला ने कहा कि यह वीडियो सुखजिंद्र रंधावा ने ही बनाया था और इसके बाद इसे वायरल किया गया।  महिला ने कहा कि सुखजिंद्र रंधावा उसे मुंह बंद ऱखने की धमकियां दे रहे हैं। उसने रंधावा पर टार्चर करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने कहा कि उसे गैंगस्टर की धमकियां दी जा रही हैं। महिला का कहना है कि रंधावा द्वारा उसे जान से मारने तक की धमकियां दी जा रही हैं।  

Content Writer

Subhash Kapoor