विवादित बयानः मुहम्मद मुस्तफा के खिलाफ लिया एक्शन

punjabkesari.in Sunday, Jan 23, 2022 - 01:37 PM (IST)

चंडीगढ़ः पूर्व डी.जी.पी. मुहम्मद मुस्तफा के विवादित बयान पर एफ.आई.आर. दर्ज कर ली गई है। मुहम्मद मुस्तफा नवजोत सिद्धू के राजनीतिक सलाहकार हैं। कैबिनेट मंत्री रजिया सुलताना के पति ने एक इकट्ठ दौरान विवादित बयान दिया था जिसके चलते इस सलाहकार के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की जा रही थी। इसी के चलते मुहम्मद मुस्तफा पर केस दर्ज कर लिया गया है। यह एफ.आई.आर. थाना सिटी मालेरकोटला में दर्ज किया गया है। 

आपको बता दें कि इस विवादित मामले को लेकर गत दिन भाजपा उपाध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने भी एक ट्वीट के जरिए पंजाब के सी.ई.ओ. से मुहम्मद मुस्तफा के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का निवेदन किया था। इसके अलावा भाजपा नेता तरुण चुघ ने भी सख्त शब्दों में इसकी निंदा की थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Herezz

 

News Editor

Urmila