सिद्धू मूसेवाला के गीत पर फिर छिड़ा विवाद, पंजाबियों को कहा 'गद्दार'

punjabkesari.in Tuesday, Apr 12, 2022 - 02:34 PM (IST)

चंडीगढ़ : आए दिन प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला किसी न किसी विवाद में फंसे ही रहते है। हाल ही में सिद्धू रिलीज हुए अपने नए गीत को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस गीत पर आम आदमी पार्टी ने एतराज जाहिर किया है। जानकारी के अनुसार हाल ही में मूसेवाला का गीत रिलीज हुआ है। इसे लेकर आप के नेताओं द्वारा कहा जा रहा कि इसमें पंजाबियों को गद्दार कहा गया है। 

इस मामले पर हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट करते हुए कहा कि ''हमारे गुरु साहिब ने सिखाया है कि विनम्रता सबसे बड़ा गुण है। हार को आत्मनिरीक्षण का पाठ समझना चाहिए। लेकिन ऐसा लगता है कि सिद्धू मूसेवाला अहंकार में अपना दिमाग खो दिया है। पंजाब की जनता ने दिल से वोट किया है, लोगों की आवाज को गद्दार कहना शर्मनाक है।''

जीवनजोत कौर  प्रतिकिर्या देते हुए कहा कि ''पंजाबियों को गद्दारी नहीं आती सिद्धू मूसेवाला। हक सच के लिए खड़े रहने वाले पंजाबियों के लिए ऐसी ऐतराजयोग्य भाषा इस्तेमाल करना बहुत गलत है।''

वहीं आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नील गर्ग ने इस मामले में कांग्रेस को माफी मांगने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ''कांग्रेस नेता मुस्सेवाला ने अपने नए गाने में पंजाब के लोगों को गद्दार कहा। कांग्रेस पार्टी पंजाब के लोगों से माफी मांगे''।  
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash