एक ही गांव में शादी करने को लेकर पड़ गया पंगा, लड़के-लड़की को पंचायत ने सुनाया सख्त फरमान

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 05:47 PM (IST)

संगरूर: संगरूर के गांव रोगला में गांव के ही युवक और युवती के विवाह को लेकर विवाद गरमा गया है। जानकारी के अनुसार गांव के युवक ने अपने ही गांव की युवती से शादी की थी। इसे लेकर सदमे में आए लड़की के माता-पिता की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई। इस दौरान फैसला लिया गया कि उक्त जोड़े को गांव से बाहर निकाला जाए और उनका बहिष्कार किया जाए। वहीं पंचायत ने प्रशासन से भी इस मामले पर ध्यान देने की मांग की है।

पंचायत सदस्यों का कहना है कि गांव में करीब करीब तीन महीने पहले पारित किया गया था और गांव के लड़के-लड़कियों की आपस में शादी पर रोक लगाई गई थी। इस नियम का उल्लंघन करके उक्त जोड़े ने शादी की थी। इसके साथ ही पंचायत का कहना है कि जोड़े को पहले ही कहा गया था कि अगर वह शादी करते हैं तो उन्हें गांव छोड़ना होगा। वहीं  पंचायत के इस निर्णय को लेकर गांव और आसपास के इलाकों में चर्चा तेज हो गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News