लड़कियों के प्राइवेट पार्ट पर टैटू Video पर पंजाब में विवाद, निहंग सिंह ने आर्टिस्ट को दी सख्त चेतावनी

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 09:16 AM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में वायरल हो रहे टैटू वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बठिंडा में टैटू स्टूडियो द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे कुछ वीडियो विवाद का कारण बन गए हैं। वायरल हो रहे इन वीडियो में महिलाओं के प्राइवेट पार्ट पर टैटू बनाते हुए दृश्य दिखाए जाते है। इन अश्लील वीडियो को लेकर निहंग मनप्रीत सिंह खालसा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए टैटू आर्टिस्ट को सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेट पोस्ट न करने की सख्त चेतावनी दी है। खालसा ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि इस तरह का कंटेट सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने से समाज, खासकर बच्चों और युवाओं पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।  

मनप्रीत सिंह खालसा ने आगे कहा कि, लड़किया ऐसे अपने प्राइवेट पार्ट पर टैटू क्यों और किसे दिखाने के लिए बना रही हैं। उनके इन टैटू को परिवार और रिश्तेदार के लोग नहीं देखते है। ऐसे में  प्राइवेट पार्ट पर बने टैटू से भविष्य में वैवाहिक जीवन में भी विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। इसके अलावा कैंसर जैसी बीमारि को भी न्यौता दिया जा रहा है। अगर टैटू बनाने ही है तो उस हिस्से पर बनाए जाएं जहां पर शरीर के कपड़े हटाने की जरूरत न पड़े।

मनप्रीत सिंह खालसा ने दी सख्त चेतावनी

मनप्रीत सिंह खालसा ने टैटू आर्टिस्ट रनबीर सिंह को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे वीडियो तुरंत सोशल मीडिया से हटाए जाएं और आगे इस तरह का कंटेंट पोस्ट करने से बचा जाए, उसने अगर ऐसे टैटू बनाने है तो बनाए लेकिन इन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट न करे। यदि आपत्तिजनक सामग्री नहीं हटाई गई तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। मनप्रीत सिंह खालसा का कहना है कि उन्होंने वीडियो देखने के बाद टैटू आर्टिस्ट से बात की। जब वह नहीं माना तो उन्होंने एसएसपी बठिंडा को भी इस संबंध में शिकायत दी है। शिकायत दर्ज करवाने के बाद  टैटू आर्टिस्ट के परिवार ने कहा कि वह अब ऐसा नहीं करेगा। वहीं टैटू आर्टिस्ट ने भी इस संबंध में माफी मांगी। खालसा ने आगे कहा कि, अगर अब भी बाज नहीं आया तो वे फिर से रेड करेंगे। बठिंडा के अलावा  चंडीगढ़ व अन्य शहरों में भी ऐसे आर्टिस्ट के खिलाफ भी मामला उठाया जाएगा।

जानें टैटू आर्टिस्ट ने क्या कहा

वहीं दूसरी तरफ टैटू आर्टिस्ट रनबीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम 'K4u टैटूज' पर वीडियो अभी तक नहीं हटाई है और अपने पक्ष में कहा कि वह पिछले 6 वर्षों से वैध लाइसेंस के साथ पेशेवर तरीके से काम कर रहा हैं। आर्टिस्ट के अनुसार, सभी टैटू ग्राहकों की इच्छा के अनुसार बनाए जाते हैं और वीडियो भी संबंधित व्यक्ति की सहमति के बाद ही रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किए जाते हैं, ताकि उनके काम की जानकारी अधिक लोगों तक पहुंच सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News