मोगा में बढ़ रहे ''कोरोना'' के मामले, 11 केस आए सामने

punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2020 - 02:00 PM (IST)

मोगा (गोपी, सन्दीप शर्मा): मोगा में आज 11 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से 8 मरीज़ ज़िला मोगा के हैं, 2 लुधियाना के और 1 जालंधर निवासी है। पॉजिटिव आए व्यक्तियों में 6 लोग 18 जून को कोरोना कारण मरे व्यक्ति के रिश्तेदार हैं। इसके अलावा 1 पंजाब पुलिस का कामगार, 1 लेबर महिला, 2 हालैंड से वापस लौटे व्यक्ति और एक मुजफ्फरनगर से वापस आए व्यक्ति हैं। यहां यह बताने योग्य है कि मोगा में कुल 90 केस हैं और 1 की मौत हो गई है जबकि 13 एक्टिव केस हैं और 77 व्यक्ति ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। 

Edited By

Tania pathak